2000 के नोट पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ”ये केंद्र सरकार का राजनैतिक निर्णय है, इन्हें लगता है कि ऐसे निर्णयों से वो अपने राजनैतिक वजूद को बचा पाएंगे”

0

रांची : RBI ने क्लीन नोट पॉलिसी के तहत 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा कर दी है। अब केंद्र सरकार के इस फैसले पर नेता राजनेता लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया दी उन्होंने मिडिया से इस बारे में बात की है। 2000 के नोट पर RBI द्वारा लिए गए फैसले पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा ये केंद्र सरकार का राजनैतिक निर्णय है और इन्हें लगता है कि ऐसे निर्णयों से वो अपने राजनैतिक वजूद को बचा पाएंगे। मगर अब देश की जनता बहुत अच्छी तरह से चीजों को समझ रही है। मुझे लगता है कि जिस उम्मीद के साथ केंद्र की सरकार चुनी गई है, वो सभी उम्मीदें चकनाचूर हो गई हैं।

इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा चलन से 2,000 रुपये के नोट वापस लेने की घोषणा का स्वागत करते हुए राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को इस कदम को ‘काले धन पर दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक’ करार दिया था.उन्होंने कहा ”मैंने राज्यसभा में 2,000 रुपये के मूल्यवर्ग के नोटों को वापस लेने के लिए इस बिंदु को उठाया था, और मैं इसके लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।”मालूम हो कि RBI 2000 के नोटों को साल 2018-19 से ही छापना बंद कर चुका है। अब RBI ने घोषणा कर दी है कि 2000 रुपये के नोट बैंक में 30 सितंबर तक जमा कराए जा सकेंगे। RBI ने यह भी जानकारी दी है कि 2000 रुपये के नोट 19 रिजनल ऑफिसों पर 23 मई से बदले जा सकेंगे। एक बार में सिर्फ 20,000 रुपये तक के नोट बदले जा सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here