Odisha:सोमवार को गंजम जिले में ओएसआरटीसी बस और एक निजी बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।यह दुखद सड़क दुर्घटना कथित तौर पर गंजम जिले के दिगपहांडी के पास हुई।ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और निजी बस के सभी घायल यात्रियों को बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाले 12 लोगों में सात लोग एक ही परिवार के थे और बाकी उनके रिश्तेदार थे। सभी निजी बस में सवार थे।मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। दिब्या ज्योति परिदा, DM, गंजम, ओडिशा ने बताया ”दो बसों की टक्कर में 10 लोगों की मृत्यु हुई है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए MKCG मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मामले की जांच की जा रही है। हम घायलों को हरसंभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। ” वहीँ विशेष राहत आयुक्त, ओडिशा ने कहा गंजम जिले में कल रात एक बस दुर्घटना में 10 लोगों की मृत्यु हो गई और 8 घायल हो गए। घायलों को बरहमपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।



