निशिकांत दुबे: आजकल कलमा सीख रहा हूँ,पता नहीं कब जरुरत पड़े

0
nishikant dubey

झारखण्ड: एक्स पर आज गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा “अशहदु अल्लाह इल्लाह इल्लल्लाहु वह दहु ला शरी-क लहू व अशदुहु अन्न मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलुहु ”आजकल कलमा सीख रहा हूँ,पता नहीं कब जरुरत पड़े”.सांसद निशिकांत दुबे का ये पोस्ट अब वायरल हो रहा है.लोग तरह तरह के कमेन्ट कर रहे हैं. कई ने तो निशिकांत दुबे के पोस्ट के जारीए उल्टा निशिकांत दुबे को ही निशाना बना दिया एक्स पर एक यूजर कमेन्ट करते हैं ”भाजपा के मंत्री निशिकांत दुबे ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर टारगेट करते हुए ट्वीट किया है, जिसका अर्थ है नरेंद्र मोदी और अमित शाह के रहते हुए भारत में ऐसे आतंकवादी हमले होते रहेंगे इसलिए सरकार से उम्मीद मत करो और कलमा सिख लो।”बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के दौरान, आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। इस हमले में 26-28 लोगों की मौत हुई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। आतंकियों ने कथित तौर पर पर्यटकों से उनका नाम और धर्म पूछा, और कुछ को कलमा पढ़ने के लिए कहा। जो लोग कलमा नहीं पढ़ पाए, उन पर गोलियां चलाई गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here