नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने PM मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की। राहुल गाँधी का कहना है कि ”भारत सरकार से सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के मार्गदर्शक मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करता हूं।यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान कांशीराम जी के साथ उस पूरे आंदोलन को श्रद्धांजलि होगी जिसने करोड़ों बहुजनों को हक़, हिस्सेदारी और आत्मसम्मान की राह दिखाई।”
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गाँधी को एक्स पर कहा,”खुद के समय भारत रत्न जवाहर लाल नेहरु जी,इंदिरा गांधी जी व राजीव गांधी जी को ,बाप बेटा पंच बरदा यानि भारत रत्न घर में ही । कांशीराम जी का 2006 में निधन हुआ,2014 तक आप,सांसद,महासचिव,कॉंग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रहे ।कभी याद नहीं आई.”




