नेपाल के गोरखा जिला (गंडकी प्रांत) में भारतीय तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत और 7 घायल हो गए। बस मनकामना मंदिर से लौट रही थी। हादसे में ड्राइवर सुरक्षित बच गया, जबकि उसका सहायक घायल हुआ है।रिपोर्ट के अनुसार मृतकों में 2 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं और सभी भारतीय नागरिक थे। घायलों का इलाज चितवन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।विश्व बैंक की स्टडी के मुताबिक नेपाल में सड़क दुर्घटनाओं से आर्थिक नुकसान बढ़कर GNP का लगभग 1.5% हो गया है। हाल ही में धादिंग जिला में भी एक बस खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत हुई थी।




