झारखण्ड : देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एसवाई कुरैशी ने वक्फ संशोधन बिल पर जो हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा था उस पर कड़ा विरोध जताते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा “आप चुनाव आयुक्त नहीं,मुस्लिम आयुक्त थे,झारखंड के संथालपरगना में बांग्लादेशी घुसपैठिया को वोटर सबसे ज़्यादा आपके कार्यकाल में ही बनाया गया ।पैगंबर मुहम्मद साहब का इस्लाम भारत में 712 में आया,उसके पहले तो यह ज़मीन हिंदुओं की या उस आस्था से जुड़ी आदिवासी,जैन या बौद्ध धर्मावलंबी की थी।मेरे गाँव विक्रमशिला को बख्तियार ख़िलजी ने 1189 में जलाया,विक्रमशिला विश्वविद्यालय ने दुनिया को पहला कुलपति दिया अतिश दीपांकर के तौर पर ।इस देश को जोड़ो,इतिहास पढ़ो,तोड़ने से पाकिस्तान बना,अब बँटवारा नहीं होगा?”बता दें कि वक्फ कानून के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसी बीच देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ एसवाई कुरैशी के वक्फ संशोधन बिल पर टिप्पणी करते हुए लिखते हैं”वक्फ अधिनियम निस्संदेह मुस्लिम भूमि हड़पने के लिए सरकार की एक बेहद भयावह/बुरी योजना है। मुझे यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट इस पर सवाल उठाएगा। शरारती प्रचार मशीन द्वारा गलत सूचना ने अपना काम बखूबी किया है।”




