रांची : पूर्व वार्ड काउंसलर जावेद अख्तर ने रांची के बरियातू थाना में रांची विधायक सीपी सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीपी सिंह पर आरोप है कि किसी मीडिया चैनल को इंटरव्यू देने के दौरान सीपी सिंह ने मुसलमानों को जिहादी बताया था।साथ ही आरोप लगाया गया है कि सीपी सिंह अपनी राजनीतिक विकास के लिए समाज में शांति को भंग करने औऱ हिं’सा फैलाने का प्रयास करते रहते हैं।दरअसल राज्य के मंत्री हफीजुल हसन द्वारा हाल ही में दिए गए एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक सीपी सिंह ने मीडिया चैनल को इंटव्यू देने के दौरान कहा था कि भारत के किसी भी कोने में चले जाए, जो इस्लाम को मानने वाले लोग है, उन्हें जन्म लेने के बाद से जिहाद करना है यह बताया जाता है। जिहाद का असली मतलब क्या है यह कोई नहीं बताता, ये हिंदू या जो इस्लाम धर्म को नहीं मानने वाला है, उसे ये लोग काफिर बोलते है।देश के किसी भी कोने के मुस्लिम 90 प्रतिशत मुसलमानों की यही सोच होती है।




