निशिकांत दुबे: यह है लोकसभा का आदेश,जो साफ़ कहता है…चोरी व सीनाज़ोरी

0

Godda: कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से पैसे और गिफ्ट लेकर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल करने का आरोप लगाने वाले डोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने आज अपने एक ट्वीट में लोकसभा से जुड़े एक दस्तावेज को साझा कर मोइत्रा द्वारा गोपनीयता का पालन नहीं करने की बात कही है. दरअसल साझा किए गए दस्तावेज लोकसभा का आदेश है जिसमें कहा गया है कि सांसदों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब तब तक गोपनीय रहने चाहिए जब तक कि सदन में वास्तव में सवाल का जवाब नहीं दिया जाता। साथ ही जिक्र किया कि गोपनीयता का मतलब सूचना केवल और केवल सांसद तक समीति रहे। निशिकांत दुबे ने दस्तावेज के साथ में लिखा ”यह है लोकसभा का आदेश,जो साफ़ कहता है कि गोपनीयता का मतलब सूचना केवल और केवल सांसद तक सीमित रहे।क्योंकि सांसद जब प्रश्न पूछते हैं तो संसद शुरू होने के एक घंटा पहले उत्तर सांसद को मिलता है,इससे शेयर मार्केट,कम्पनी की स्थिति में उतार चढ़ाव,देश की सुरक्षा में सेंध,दूसरे देशों के साथ अपने सम्बन्धों पर समय से पहले जानकारी मिल जाने पर आर्थिक,सुरक्षा से खिलवाड़ ।आरोपी भ्रष्टाचारी सांसद को शायद हीरानंदानी जैसे PA ने यह पढ़कर नहीं बताया? चोरी व सीनाज़ोरी का उदाहरण”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here