महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप फाइनल : निकहत ज़रीन और लवलीना बोरगोहेन ने नई दिल्ली में महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए रविवार को सुनहरा दिन बनाया। जबकि निकहत ज़रीन ने 50 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीता, लवलीना बोरगोहेन ने 75 किग्रा वर्ग में पीली धातु हासिल की। Jharkhand CM हेमंत सोरेन ने दोनों खिलाडियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया “कल ही देश की दो बेटियों ने बॉक्सिंग में परचम लहराया था। आज फिर महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में @nikhat_zareen और @LovlinaBorgohai ने देश का नाम रोशन कर स्वर्ण पदक जीता।इस उपलब्धि के लिए आपको अनेक-अनेक बधाई और शुभकामनाएं!”
मालूम हो कि निकहत ज़रीन ने वियतनाम की गुयेन थी टैम के खिलाफ अंतिम बाउट में 5-0 से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण जीता, इससे पहले लवलीना बोरगोहेन ने ऑस्ट्रेलिया की केटलिन पार्कर के खिलाफ 5-2 से विभाजित फैसले के साथ खिताबी मुकाबले में जीत हासिल की। शनिवार को भारतीय मुक्केबाज नीतू घनघास (48 किग्रा) और स्वीटी बूरा (81 किग्रा) ने भी अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।



