नई पहल: थर्ड जेंडर और एड्स पीड़ितों को हेमंत सरकार हर महीने दे रही 1,000 रूपए की मदद

0
ranchi dc

रांची : मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को 1,000 रुपए की मासिक सहायता दी जा रही है, जो उनके जीवन यापन में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है.यह योजना सिर्फ बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि अब समाज के अन्य उपेक्षित वर्ग जैसे थर्ड जेंडर और HIV/एड्स पीड़ितों को भी इसका लाभ दिया जा रहा है.2 लाख 14 हजार 350 लाभुकों को इस योजना का लाभ उठा रहे है. यह पहली बार है जब प्रशासन ने थर्ड जेंडर समुदाय को भी इस योजना में सक्रिय रूप से शामिल किया है. रांची जिले में लाभ पाने वालों में सबसे ज्यादा संख्या वृद्धजनों की है वहीं सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत थर्ड जेंडर के 7 लाभुक इसका लाभ उठा रहे हैं जबकि 404 HIV/एड्स पीड़ित इसका लाभ ले रहे हैं.रांची जिला प्रशासन का कहना है कि इस योजना से जुड़ी प्रक्रिया को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि कोई पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रह जाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here