रांची : काम करने के बावजूद डीजीपी अनुराग गुप्ता को मई माह का वेतन नहीं मिला है. किसी भी आईएएस या आईपीएस के सेवा की जानकारी राज्य के प्रधान महालेखाकार ऑफिस को दी जाती है. रांची के प्रधान महालेखाकार ऑफिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डीजीपी अनुराग गुप्ता 30 अप्रैल 2025 को ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं, इसलिए संबंधित विभाग को उनके जीरो पे-स्लिप की जानकारी दे गई थी,डीजीपी अनुराग गुप्ता के ऑफिस के अकाउंटेंट द्वारा मई माह के वेतन भुगतान से जुड़े बिल ट्रेजरी को नहीं भेजा गया है.




