Ranchi : रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप को लेकर आदिवासी संगठनों ने आज झारखंड बंद का आह्वान किया है। बंद को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। उनकी मांग है कि रैंप को हटाया जाए क्योंकि यह उनके पूजा स्थल की पवित्रता को भंग करता है।
JLKM ने झारखंड बंद का समर्थन किया है। विधायक टाइगर जयराम महतो कहते हैं”सिरोमटोली केंद्रीय सरना स्थल, रांची के समीप फ्लाइओवर रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाये गए झारखंड बंद को हमारी पार्टी JLKM नैतिक समर्थन देती है. सरकार आदिवासी अस्मिता से जुड़े इस गंभीर मामले पर गंभीरता दिखाये.”
भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी मामले को लेकर सीएम सोरेन से मामले को सुलझाने का आग्रह किया है। मरांडी ने लिखा”सिरमटोली फ्लाइओवर विवाद के संदर्भ में झारखंड के आदिवासी संगठनों ने आज पुनः बंद का आह्वान किया है। @HemantSorenJMM जी, बीते कई महीनों आदिवासी संगठन अपनी मांग उठा रहे हैं। आपसे आग्रह है कि आदिवासी समाज की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाएं बगैर हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाएं ताकि जारी गतिरोध को समाप्त किया जा सके।”




