नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के मौके पर देशभर से शुभकामनाएं संदेश मिल रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी के लिए अपमान जनक टिप्पणी की है। सुरजेवाला ने पीएम मोदी की तुलना बंदर से की। सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए कहा कि अबकी बार-बंदर के हाथ में उस्तरा सरकार। कितने प्रवासी मजदूर मरे – पता नहीं। ये हैं मोदी सरकार के संसद में जवाब। इसीलिए तो देश कैसे चलाते हैं- इन्हें पता नहीं। अबकी बार- बंदर के हाथ में उस्तरा सरकार। सुरजेवाला ने कहा कि बड़े से बड़ा निरंकुश शासक भी जन्मदिन पर रहमदिल व्यवहार करता है। लेकिन मोदी जी ऐसे अहंकारी शासक हैं, जिन्होंने अपने 70वें जन्मदिन पर काला क़ानून बना किसान-मज़दूर की आजीविका छीन ली। खेत खलिहान पर किए इस क्रूर आक्रमण के लिए देश भाजपा की सात पुश्तों को माफ़ नही करेगा। सुरजेवाला ने अपने ट्वीट के साथ खबरों की कटिंग लगाई है, जिनमें सरकार से पूछे गए सवाल थे। वहीं, पीएम मोदी के जन्मदिन के दिन कांग्रेस केंद्र सरकार को कई मुद्दों पर घेर रही है। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,



