Homeस्वास्थ्यदेश में बीते 24 घन्टे में 90 हजार कोरोना के नए केस,...

देश में बीते 24 घन्टे में 90 हजार कोरोना के नए केस, संक्रमितों के मामले में दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश भारत

Coronaनई दिल्ली:     देश में कोविड-19 महामारी का प्रकोप बढ़ते जा रहा है। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड तोड़ 90 हजार नए मामले आने के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना चुका है। देश में संक्रमितो का आंकड़ा 41 लाख से ज्यादा हो गया है। आपको बता दें कि, शुक्रवार को ही कुल मामलों की संख्या 40 लाख से ज्यादा थी। वहीं, केवल 13 दिन के अंदर आंकड़ा 30 लाख से 40 लाख हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 90 हजार 633 मामले सामने आए और 1,065 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कोरोना के 73 हजार 642 मरीज ठीक हुए है और 10 लाख 92 हजार 654 सैंपल टेस्ट हुए। देश में अब तक कुल 41 लाख 13 हजार 812 मामले हो चुके हैं। इनमें से आठ लाख 62 हजार 320 एक्टिव केस है। 31 लाख 80 हजार 866 मरीज ठीक हो गए हैं। 70 हजार 626 लोगों की मौत हो गई है।
हालांकि, भारत में मौतें कम हुई हैं। कोरोना के कारण लैटिन अमेरिकी देश में अब तक एक लाख 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में सबसे ज्यादा 62 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और एक लाख 87 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। दुनियाभर में कोरोना के दो करोड़ 67 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और आठ लाख 75 हजार लोगों की मौत हो गई है। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments