देश में बीते 1 दिन में कोरोना के 88600 नए केस, 1124 लोगों की मौत

0

Coronavirusनई दिल्ली:      देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा  जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 88,600 नए मामले सामने आए हैं और 1,124 लोगों की मौतें हुई है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 60 लाख के करीब पहुंच गई है। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 59,92,533 हो गई है। इसमें कोरोना के 9,56,402 मामले सक्रिय हैं। वहीं, 49,41,628 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 94,503 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं। वह बेहद चिंताजनक हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 13,21,176 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। राज्य में कोरोना के 2,69,119 मामले सक्रिय हैं। अब तक 10,16,450 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 35,191 लोगों की मौत हो चुकी है।  कोरोना प्रभावित राज्यों में आंध्र प्रदेश दूसरे नंबर पर है। आंध्र प्रदेश में कोरोना के अब तक 6,68,751 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में 65,794 सक्रिय केस हैं और 5,97,294 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 5,663 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, तमिलनाडु कोरोना प्रभावित राज्यों में तीसर ने नंबर पर है। राज्य में अब तक कोरोना के 5,75,017 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 46,336 मामले सक्रिय हैं और 5,19,448 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से 9,233 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।कोरोना प्रभावित राज्यों में कर्नाटक चौथे नंबर पर पहुंच गया है। कर्नाटक में अब तक कोरोना के 5,66,023 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1,01,782 केस सक्रिय हैं और 4,55,719 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में कोरोना से अब तक 8,503 लोगों की जान जा चुकी है।ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,