ऋषि कपूर की एक्टिंग और सख्सियत के फैंस इन दिनों एक फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है । इस तस्वीर में उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर ने स्वर्गिय अभिनेता के लिए उनके मुंबई स्थित आवास पर प्रार्थना सभा आयोजित की। लंबे समय तक कैंसर से लड़ने के बाद गुरुवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में ऋषि कपूर का निधन हो गया। आप इस तस्वीर में नीतू कपूर को सफेद रंग के कपडे में देख सकते है और दूसरी तरफ रणबीर कपूर अपने सवर्गीय पिता के तस्वीर के बगल में बैठे देखा जा सकता है। तस्वीर में रणबीर को भगवा पगड़ी पहने आप देख सकते है ।
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान में उनके परिवार के सदस्यों के साथ किया गया, जिसमें नीतू कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, रीमा जैन और करीबी दोस्त अभिषेक बच्चन और आलिया भट्ट शामिल थे। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं क्योंकि वह उस समय शहर में मौजूद नहीं थीं इसलिए उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए अंतिम संस्कार देखा। गुरुवार को नई दिल्ली में रहने वाली रिद्धिमा को अपने परिवार के साथ होने के लिए कोरोनोवायरस लॉकडाउन के बीच सड़क मार्ग से मुंबई जाने की अनुमति दी गई। वह शनिवार को मुंबई पहुंची।