Deepika Padukone से करीब साढ़े पांच घंटे तक NCB ने पूछताछ की। इस दौरान दीपिका ने एनसीबी के सामने इस बात को तो कुबूल कर लिया कि उन्होंने ड्रग्स को लेकर चैट की थी, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया है कि वो खुद ड्रग्स लेती हैं। हालांकि उन्होंने एक खास तरह की सिगरेट पीने की बात स्वीकारी है। लेकिन कई सवालों का जवाब दीपिका नहीं दे पाई। दीपिका पूछताछ के लिए एनसीबी टीम के सामने बैठीं तो काफी घबराई हुई थीं। उन्होंने ब्लैक कॉफी की फरमाइश भी की । इसके बाद पूछताछ शुरू हुई तो दीपिका पहले काफी घुमाफिरा कर जवाब दे रही थीं फिर एनसीबी की टीम ने उनसे सीधे तौर पर जवाब मांगा तो दीपिका ने अपनी मैनेजर करिश्मा प्रकाश से वॉट्सएप पर हुई ड्रग्स चैट के बारे में कबूल कर लिया है। उनसे सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर कोई सवाल नहीं किए गए।



