लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग से आमिर खान का यंग लुक वायरल

0

Lal Singhबॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपने आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। हाल ही में इस फिल्म से आमिर का एक और लुक भी रिवील हुआ है। इस लुक में आमिर खान बेहद यंग दिख रहे हैं। ये लुक इस ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के दौरान लीक हुए वीडियो में दिखा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग करते हुए पूरी टीम के साथ दिल्ली में दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने फिल्म के सीन के लिए कॉस्ट्यूम भी पहन रखे थे। सोशल मीडिया पर दिल्ली में हो रही इस फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो लीक हुआ है। वीडियो में आमिर खान यलो टीशर्ट और ब्लू जींस में दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में कोई फाइल जैसी चीज नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में ये भी दिख रहा है कि उनके आसपास कुछ लोग खड़े हैं, जिनके साथ वो शायद सीन के बारे में कुछ डिस्कस करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा साल 1994 में रिलीज हुई, फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म का निर्देशन रॉबर्ट जमैकिस ने किया था और इसकी कहानी विन्सटन ग्रूम ने लिखी थी। फिल्म में टॉम हैंक्स ने लीड रोल प्ले किया था। ‘फॉरेस्ट गंप’ अपने दौर की सबसे हिट फिल्मों में शुमार है। वहीं इस फिल्म में टॉम हैंक्स को भी काफी तारीफें मिली थी। ranjana pandey

https://www.instagram.com/p/CFkCCCkJ1MA/?igshid=103xy5qh37a54