रांची: दिनांक 07.11.2022 को रातु थाना अन्तर्गत पीड़िता का भाई के द्वारा रातु थाना में लिखित आवेदन दिया गया जिसमें उल्लेख किया गया है कि कुर्बान अंसारी के द्वारा इनकी नबालिग बहन का अपहरण कर एवं हत्या किये जाने का आशका जताया गया।जिसके बाद कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दिनांक 10.11.2022 को 02:30 बजे अपराहन में ग्राम हमजापुर पठान, थाना कादीपुर, जिला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश से अपहृता को बरामद किया गया तथा अभियुक्त कुर्बान अंसारी गिरफ्तार किया गया। पूछ-ताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अपराध स्वीकार कर लिया गया है। इस संबंध में पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



