झारखण्ड के लिए आज 11 नवंबर 2022 का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि आज झारखण्ड के वीर शहीदों और आंदोलनकारियों का सपना साकार हुआ है। दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी ने 1932 को लेकर जो सपना देखा था आज हेमंत सोरेन सरकार में साकार हुआ. झारखंड में 1932 का खतियान आधारित स्थानीयता एवं OBC आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27% सम्बंधित विधेयक विधानसभा से पारित हुआ.

आज 1932 का खतियान आधारित स्थानीयता तथा एसटी-28%, पिछड़ा-27% और एससी-12% आरक्षण विधेयक माननीय विधानसभा के विशेष सत्र से पारित हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन से आज मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया.मुख्यमंत्री ने कहा ”जोहार बाबा, आप सहित हजारों-लाखों आंदोलनकारियों को मेरा प्रणाम।आपसे मिलती है शक्ति, साहस और प्रेरणा…1932 को लेकर आपने जो सपना देखा था वह आज हुआ साकार।”

वहीं झारखंडवासियों की बात करें तो 1932 खतियान आधारित स्थानीयता को लेकर लोगों में उमंग और उल्लास है। मुख्यमंत्री को 11 नवंबर 2022 को स्वर्णिम दिन बनाने एवं समाज के प्रत्येक तबके को ध्यान में रखते हुए 1932 आधारित स्थानीय नीति एवं ओबीसी एससी एसटी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आरक्षण देने की खुशी में झामुमो कार्यकर्ताओ एवं आम लोगो ने जश्न मनाया।इसी ख़ुशी में लोग आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट करने पहुंचे। झामुमो रांची जिला समिती ने राजधानी रांची मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी व पुरे हेमंत सरकार को बधाई दी और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। साथ ही इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जिंदाबाद!,हेमंत सोरेन जिंदाबाद!,झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद!,जय झारखंड के नारे लगाए। इस अवसर पर झामुमो ने कहा झारखण्ड के लिए आज 11 नवंबर 2022 का दिन ऐतिहासिक. सभी झारखण्डियों को बधाई.झारखण्डवासियों की आत्मा और अस्मिता से जुड़े हैं 1932 खतियान. गुरुजी शिबू सोरेन ने राज्य दिया है और उनके वीर पुत्र सीएम हेमंत सोरेन ने 1932 खतियान आधारित स्थानीयता. आज से हम सब की पहचान 1932 का खतियान होगा.




