दिल्ली: मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रपति भवन में मुगल गार्डन को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिया बड़ा निर्णय है। मुगल गार्डन का नाम बदलकर ‘अमृत उद्यान’ किया गया है।राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय सिंह ने बताया, “राष्ट्रपति जी ने निर्णय लिया है कि यहां(राष्ट्रपति भवन) जो गार्डन हैं, उनकी पहचान अब अमृत उद्यान के रूप में होगी।”राष्ट्रपति भवन में मुगल गार्डन का नाम बदलकर ‘अमृत उद्यान’ का नया बोर्ड लगाया गया है।



