रांची : सांसद संजय सेठ ने ‘भारत संकल्प पत्र’ अभियान की शुरुआत की.उन्होंने अभियान की शुरुआत BJP महानगर कार्यालय से की जो कि जनता के सुझावों को चुनावी संकल्प पत्र मे शामिल करेगी.आज रांची महानगर कार्यालय में संकल्प पत्र को लेकर उन्होंने पत्रकार वार्ता किया और संकल्प पत्र सुझाव अभियान को लेकर पत्रकार मित्रों को जानकारी दी।उन्होंने कहा भाजपा घोषणा पत्र जारी नहीं करती, संकल्प पत्र जारी करती है। विकसित भारत, मोदी की गारंटी है और इस गारंटी के लिए सिर्फ घोषणाएं नहीं चाहिए, मजबूत संकल्प चाहिए। उसे पूर्ण करने की इच्छाशक्ति चाहिए। उन्होंने बताया कि विकसित भारत ही मोदी की गारंटी है और इसके लिए आम जनता से भाजपा के संकल्प पत्र का सुझाव लेने की पहल की गई है। संजय सेठ ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सुझाव पेटी रखी जाएगी।



