झारखंड: झारखंड में असम के व्यक्ति ने प्रेमी और उसकी मां को आग लगाई;

0

झारखंड के दुमका से एक बार फिर पेट्रोल कांड की खबर सामने आई है।झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत मसलिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। दोनों बुरी तरह झुलस गई हैं,जिन्हें इलाज के लिए दुमका हॉस्पिटल में दाखिला किया गया है,पुलिस ने आरोपी युवक गिरफ्तार कर लिया है।वह असम के बोगाईगांव का रहने वाला है।आरोपी युवक का नाम सुनीराम किस्कू है,पुलिस ने बताया कि मसलिया थाना क्षेत्र के सीतासाल गांव की रहने वाली मेरिका हेंब्रम केरल के एक चाय बागान में काम करती थी। उसी दौरान साथ काम करने वाले असम निवासी सुनीराम किस्कू के साथ प्रेम संबंध हो गया। दोनों साथ रहने लगे। बाद में उसे पता चला कि सुनीराम किस्कू पहले से शादीशुदा है। तो मेरिका उसके साथ रहने से इनकार करते हुए अपने गांव लौट आई थी। सुनीराम किस्कू भी एक हफ्ते पहले उसके गांव पहुंचा और उसपर अपने साथ चलने के लिए दबाव डालने लगा, लेकिन मेरिका इसके लिए राजी नहीं थी।सोमवार देर रात मेरिका अपने घर में मां बड़की मुर्मू के साथ सोई थी, तब सुनीराम किस्कू ने दोनों पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। शोर सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे तो उन्होंने आग बुझाई। और तुरंत हॉस्पिटल ले गई ,डीएसपी आकाश भारद्वाज ने बताया कि सुनीराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here