राँची में डेंगू और चिकनगुनिया की बढ़ती समस्या को लेकर सांसद संजय सेठ ने नगर आयुक्त से की मुलाक़ात

0

रांची से भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय सेठ ने राँची में डेंगू और चिकनगुनिया की बढ़ती समस्या को लेकर आज नगर आयुक्त अमित कुमार से मुलाक़ात की। उन्हें शहर में फागिंग, ब्लीचिंग और स्वच्छता पर गंभीरता पूर्वक कार्य करने को कहा ताकि इस महामारी को और फैलने से रोका जा सके। सांसद संजय सेठ ने स्पष्ट रूप से कहा कि नगर निगम जिम्मेदारी पूर्व कार्य करे तो,नागरिकों से जुर्माना लेने की नौबत ही नहीं आएगी। बड़ा तालाब सहित अन्य स्थानों पर डंप किए गए कचरे को हटाने का निर्देश दिया। यह सुनिश्चित करने को कहा कि शहर में कहीं भी कचरा डंप नहीं हो। इसके अलावे विभिन्न मोहल्लों व गलियों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।झिरी में निर्माणाधीन कचरा संधारण प्लांट के लिए गीला और सूखा कचरा अलग अलग करने और इसे सख्ती से लागू करवाने का निर्देश दिया ताकि उस प्लांट के माध्यम से कचरे का संधारण हो सके। इसके साथ ही शहर में सार्वजनिक स्थानों पर बने शौचालय की साफ-सफाई नियमित करने का भी निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here