खूंटी:अड़की थाना अंतर्गत ग्राम पुरनानगर में प्रतिबंधित मांस तस्कर द्वारा मांस की सप्लाई देने मामले में अड़की पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो तस्कर को 15 Kg प्रतिबंधित मांस एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला :
दिनांक- 10.09.2023 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की अड़की थाना अंतर्गत ग्राम पुरनानगर में प्रतिबंधित मांस तस्कर प्रतिबंधित मांस की सप्लाई देने के लिए आया हुआ है। घटना की गम्भीरता को देखते हुए श्री अमित कुमार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी खूँटी के निर्देशानुसार एक टीम का गठन किया गया। उक्त छापामारी दल के द्वारा अडकी थानान्तर्गत ग्राम पुरनानगर से कुछ दूर आगे मोड़ के पास त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 प्रतिबंधित मास तस्कर सिकन्दर कालिन्दी (उम्र करीब 46 वर्ष )को प्रतिबंधित मांस एवं एक मोटरसाईकिल रजि० नं० OR08D-0261 के साथ रंगेहाथ विधिवत गिरफ्तार किया गया है। प्रतिबंधित मांस को विधिवत पशु चिकित्सक के समक्ष जप्त किया गया है। साथ ही 01 अन्य प्रतिबंधित मांस तस्कर बहादुर लोहरा (उम्र करीब 58 वर्ष ) है जो सिकन्दर कालिन्दी से प्रतिबंधित मांस खरीदारी किया था जो ग्रामीणों को देख कर घटनास्थल से भाग गया था को भी आज दिनांक- 11.09.2023 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।



