झारखण्ड: आज राज्यसभा में पूरक प्रश्नों के माध्यम से ड्रिंकिंग वॉटर क्वालिटी मॉनिटरिंग फ्रेमवर्क के अंतर्गत समग्र मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम के तहत झारखंड में जल गुणवत्ता प्रबंधन और रियल टाइम डाटा मॉनिटरिंग तथा पेयजल की गुणवत्ता की जांच और प्रबंधन के लिए झारखंड में ग्राम स्तर पर विकसित किए गए फील्ड टेस्टिंग प्रणाली के संदर्भ में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल से सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने प्रश्न पूछा।सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा है कि यह विषय न केवल जनस्वास्थ्य से जुड़ा है, बल्कि ग्रामीण भारत में सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम पहल भी है।




