25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी कल हड़ताल पर,झारखण्ड में भी कुछ समय के लिए रहेगा चक्का जाम

0
strike

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग के मतदाता सूची पुनिरीक्षण के फैसले के खिलाफ कांग्रेस और RJD ने ”बिहार बंद एवं चक्का जाम” की घोषणा की है.9 जुलाई को काँग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार जाएँगे.मतदाता पुनरीक्षण सूची के खिलाफ चक्का जाम में शामिल होंगे ।खबर ये भी है कि इंडिया गठबंधन के नेता गवर्नर हाउस तक पैदल मार्च करेंगे और राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन देंगे। बिहार में विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन का कहना है कि बिहार में मोदी एवं चुनाव आयोग द्वारा की जा रही वोटबंदी एवं लोकतंत्र की ह’त्या के खिलाफ कल प्रस्तावित बिहार बंद एवं चक्का जाम किया जा रहा है. देशभर में बुधवार यानी 9 जुलाई को 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी सरकार की मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट-समर्थक नीतियों के खिलाफ उतरने जा रहे हैं. झारखण्ड में भी 10 बजे से 12 बजे तक चक्का जाम रहेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here