झारखण्ड : विधायक कल्पना सोरेन से आज आवास में श्री एम. सरवनन (Mr. M. Saravanan), सांसद, मलेशिया तथा वाइस प्रेसिडेंट मलेशियन- इंडियन कांग्रेस, मलेशिया; श्री एस श्रीथरन (Mr. S. Shritharan), सांसद, श्रीलंका और श्री सेंथिल थोंडमन ( Mr. Senthil Thondaman), पूर्व राज्यपाल, पूर्वी प्रान्त ,श्रीलंका तथा वर्तमान में सीलोन वर्कर्स कांग्रेस, श्रीलंका के अध्यक्ष ने औपचारिक मुलाकात की।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी मौजूद रहीं। बैठक के दौरान आपसी सहयोग और सामाजिक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की गई।




