विधायक भानु प्रताप: सरकार ने ऐसी नियोजन नीति क्यों बनाई जो कोर्ट में जाते ही ख़ारिज हो गया

0

झारखंड विधानसभा: शीतकालीन सत्र के आज तीसरे दिन में नियोजन नीति के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने हैं। भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा आज झारखंड के युवाओं का भविष्य अंधकार में है और सरकार ने ऐसी नियोजन नीति क्यों बनाई जो कोर्ट में जाते ही ख़ारिज हो गया। इस सरकार ने युवाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। सदन की कार्यवाही के दौरान विधायक भानु ने कटौती प्रस्ताव पर कहा कि अगले चुनाव में युवा बतायेंगे कि वो वर्तमान सरकार को कितना प्यार करते है. उन्होंने कहा कि सरकार ने एक साल में 5 लाख नौकरी देने का वादा करके महज 357 नौकरी ही दिया गया। हेमंत सरकार पुरानी नियोजन नीति को बदलकर नई नीति लायी जो भेदभाव और तुष्टिकरण वाली नीति थी जिस कारण हाईकोर्ट से खारिज हो गया। रघुवर दास की सरकार ने एक लाख लोगों को नौकरी दिया है। जबकि हेमंत सरकार ने 9 वीं अनुसूची का खेल करके आदिवासी मूलवासी को धोखा दिया है। राज्य किसी की खैरात नहीं है यह सवा 3 करोड़ लोगों का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here