मिथुन चक्रवर्ती: बंगाल को “पश्चिम बांग्लादेश” बनाने की कोशिश नाकाम होगी,बंगाल कोई दूसरा देश नहीं

0
Mithun Chakraborty


बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कूच बिहार की रैली में ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल को “पश्चिम बांग्लादेश” बनाने की कोशिश नाकाम होगी। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, बंगाल कोई दूसरा देश नहीं है और इसे अलग सोच के साथ देखने की कोशिश खतरनाक है। साथ ही दावा किया कि बीजेपी सरकार बनने पर सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी।मिथुन चक्रवर्ती ने संविधान और लोकतंत्र की बात करते हुए कहा कि वे कानून में विश्वास रखते हैं, लेकिन राज्य की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाना ज़रूरी है। बीजेपी नेता ने राज्य में रोजगार, उद्योग, स्वास्थ्य सेवाओं और भ्रष्टाचार को लेकर भी ममता सरकार को घेरा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस, लेफ्ट और टीएमसी के ईमानदार समर्थकों से अपील की कि वे बदलाव के लिए एकजुट हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here