मंत्री सुदिव्य सोनू: अल्पसंख्यक विद्यालयों में भी सरकारी स्कूल की तर्ज पर साइकिल, कॉपी, छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलेगा

0
sudivya sonu

रांचीः अरूप चटर्जी (भाकपा माले के विधायक , निरसा) ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि अल्पसंख्यक विद्यालयों के छात्रों को केवल पाठ्य-पुस्तकें मिलती हैं, जबकि सरकारी स्कूलों के छात्रों की तरह पोशाक, साइकिल, कॉपी और मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं मिलता, जिससे शैक्षणिक असमानता होती है।विधायक ने सवाल किया कि अल्पसंख्यक स्कूलों के शिक्षकों को सरकार वेतन दे रही है तो वहां के बच्चों को इन योजनाओं का लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा है? इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि समग्र शिक्षा योजना के तहत कक्षा 1–8 के छात्रों को सिर्फ किताबें दी जाती हैं, क्योंकि अल्पसंख्यक विद्यालयों को सरकारी स्कूल का दर्जा नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए और सरकार इस मांग पर विचार करेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here