भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने आज सदन में कहा कि कोई भी अफसर सुनने को तैयार नहीं है चाहे अंचल चले जाइए, थाना चले जाइए, सभी जगह जनता परेशान है और सरकार निश्चिंत है. आज झारखंड की जो हालत बन गई है, सरकार कहती है अबुआ सरकार है, लेकिन आम जनता को कहीं से भी यह अबुआ सरकार नहीं लगती-यह तो बाबुओं की सरकार बनकर रह गई है।राज्य में जिस तरह भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, उससे पूरे झारखंड में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।बिना पैसा के कोई काम नहीं होता.
राज्य में अफसरशाही के कारण आम लोगों को हो रही परेशानी को लेकर भाजपा पार्टी के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल के नेतृत्व में हाथों में तख्ती लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायकों में नीरा यादव, पूर्णिमा दास सहित कई नेता मौजूद थे.भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी की.




