मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की: झारखंड मिलेट मिशन अब “झारखंड मडुआ क्रांति” के नाम से जाना जाएगा

0
Minister Shilpi Neha Tirkey

रांची : झारखंड मिलेट मिशन अब ” झारखंड मडुआ क्रांति ” के नाम से जाना जाएगा .मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज इसका ऐलान किया. मंत्री ने कहा राज्य के किसानों की कड़ी मेहनत की बदौलत हाल के वर्षों में मडुआ उत्पादन में उत्साहजनक वृद्धि हुई है . आज रांची के पशुपालन निदेशालय के सभागार में राज्य के 32 हजार से ज्यादा किसानों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से 15 करोड़ 63 लाख रुपए से अधिक की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित की गई . साल 2024 – 25 में 18 हजार किसानों को मोटे अनाज की खेती पर प्रोत्साहन राशि का लाभ मिला था . अगला लक्ष्य राज्य के 60 हजार किसानों को मोटे अनाज की खेती में सरकार के द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान करना और उत्पादन को बढ़ाना है .कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने धान अधिप्राप्ति के तर्ज पर मडुआ की अधिप्राप्ति के लिए गुमला , सिमडेगा और खूंटी जिला को चिन्हित किया है . इन जिलों में 17 लैंप्स – पैक्स के जरिए किसानों से मड़ुआ की अधिप्राप्ति की जाएगी . सरकार का उद्देश्य बाजार में लोगों की मांग के अनुरूप मडुआ का प्रोसेसिंग भी करना है . मडुआ से तैयार प्रोडक्ट को अस्पताल , स्कूल , आंगनबाड़ी तक पहुंचाने की दूरदर्शी सोच के साथ विभाग कदम बढ़ा रही है . कभी मडुआ या दूसरे मोटे अनाज को गरीबों का खाना कहा जाता था , लेकिन आज हर वर्ग की थाली में ये पौष्टिक आहार जरूरी हो गया है . मोटे अनाज की खेती में झारखंड की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो , इसे सुनिश्चित करने में आप सभी किसान भी जरूर सहभागी बनें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here