रांची के सदर थाना क्षेत्र में 50 लाख के जेवर लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यह वारदात कोढ़ा गैंग ने अंजाम दी थी। अपराधी अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं, लेकिन पुलिस ने छापेमारी में सारे गहने बरामद कर लिए हैं। बता दें कि 8 दिसंबर 2025 को निलय प्रकाश अपनी पत्नी के साथ बैंक ऑफ इंडिया, बरियातु शाखा से जेवर निकालकर कार से घर लौट रहे थे। घर पहुंचते ही उनकी पत्नी गेट खोल रही थी, तभी बाइक पर आए दो अपराधियों ने उनके कंधे से जेवर का बैग झपट लिया और फरार हो गए। शिकायत पर सदर थाना में कांड सं. 596/25 विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया।




