दिल्ली के रामलीला मैदान में कल” वोट चोर गद्दी छोड़ ” महारैली, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की,बंधु तिर्की पहुंचे

0
shilpi neha tirky

दिल्ली राजघाट पर आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर झारखंड के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने टाना भगतों के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित की . मांडर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और टाना भगतों के साथ बंधु तिर्की राजघाट पहुंचे थे . इस दौरान टाना भगतों के द्वारा विशेष प्रार्थना भी की गई . मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने टाना भगतों के साथ संगठन महासचिव KC वेणुगोपाल और झारखंड प्रभारी के राजू के साथ मुलाकात की.आपको बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को कांग्रेस के द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली का आयोजन किया गया है . इस रैली में भाग लेने के लिए मांडर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे है .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here