झारखण्ड : रांची जिला के तुपुदाना के ओपी प्रभारी दुलाल महतो बजरंग दल के नेता के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलने चले गए.इस पर आपत्ति जताते हुए स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने एक्स पर डीजीपी से कार्रवाई की मांग कर दी.स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने एक्स पर लिखा ” रांची जिला के तुपुदाना के ओपी प्रभारी दुलाल महतो किस हैसियत से सीधे महामहिम राज्यपाल से मिलने चले गए। क्या इन्होंने विभागीय अनुमति ली थी? उनके साथ बजरंग दल के नेता क्या कर रहे हैं?घोर अनुशासनहीनता। डीजीपी साहब उचित कार्रवाई करें।”




