झारखण्ड : आज मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री पद के साथ उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग का भी दायित्व ग्रहण किया. मौके पर उन्होंने कहा ”आदरणीय श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में बीते 4 सालों में झारखंड में विकास कार्यों के जरिए राज्य को संवारने के प्रयास को बरकरार रखने के लिए आज पुन: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री पद के साथ उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग का भी दायित्व ग्रहण कर रहा हूं। आप समस्त सम्मानित झारखंडवासियों को यह भरोसा दिलाता हूं कि मा. मुख्यमंत्री श्री चम्पई सोरेन जी के कुशल मार्गदर्शन में राज्य में विकास की गति धीमी नहीं होगी।आज हम सभी के समक्ष विकट परिस्थिति जरूर है लेकिन झारखंड के विकास कार्यों और सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। निरंतर विकास के कामों को करते रहेंगे, लोगों तक विकास योजनाओं को पहुंचाते रहेंगे।” वहीं आरजेडी के नेता सत्यानंद भोक्ता ने आज नेपाल हाऊस कार्यालय रांची में उद्योग विभाग और श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग का पदभार ग्रहण किया।मौके पर उन्होंने कहा ”आप सबों की सेवा में सैदव तत्पर!”



