मंत्री इरफान अंसारी ने सी पी सिंह से कहा: हिम्मत है तो वो युवक किसी आ’तंकी संगठन से जुड़ा है,इसका सबूत दें

0
Irfan Ansari

रांची के एक युवक को विधायक सीपी सिंह द्वारा गलत फ़साने पर मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी आज जमकर भड़के.डॉ. इरफान अंसारी ने कहा गरीब एवं लाचारों के साथ गलत करके खुद के लिए बेहतर जिंदगी की उम्मीद करने वाला इंसान कभी किसी का सगा नहीं हो सकता। जहर उगलने वाले नेता याद रखें देशद्रोह की असली जड़ आपकी सोच है! विधायक CP सिंह जी, आप जैसे नेताओं की जहरीली जुबान ही इस देश में नफरत की असली जड़ है। एक बच्चे की सोशल मीडिया पर की गई गलती को आप ISIS से जोड़ रहे हैं—ये सिर्फ ओछी राजनीति है, और आपकी मानसिक दिवालियापन का प्रमाण भी। अगर आपके पास सबूत है तो कानून को सौंपिए, लेकिन धर्म-विशेष, मौलवियों और मदरसों को बदनाम करने का ठेका आपको किसने दिया है?आपकी यह घृणित सोच न तो देशभक्ति है, न राष्ट्र सुरक्षा की चिंता—बल्कि समाज को बाँटने वाली एक खतरनाक साजिश है। आप बार-बार मुसलमानों को टारगेट करते हैं, क्या यही है आपका राष्ट्रवाद?मैं आपको खुली चुनौती देता हूं—अगर हिम्मत है तो एक भी सबूत देश के सामने रखें कि वो युवक किसी आतंकी संगठन से जुड़ा है। वरना चुपचाप अपने राजनीतिक रिटायरमेंट की तैयारी कीजिए।आपको सोचना चाहिए कि उस मासूम बच्चे की मां पर क्या बीत रही होगी? एक मां की बेबसी, उसका रोता हुआ चेहरा और उसकी हाय आपको ज़रूर लगेगी।देश को आप जैसे नफरत के सौदागरों से ही सबसे बड़ा खतरा है। कानून पर भरोसा रखिए, नफरत फैलाना बंद करिए।मैं बार-बार आपको नसीहत दे रहा हूं कि आप सुधर जाइए। यह आपके लिए हित में होगा। ज़हर उगलना बंद कीजिए।

बता दें की हाल ही में रांची विधायक सी पी सिंह की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फ़रहान मलिक को रांची पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था. विधायक ने शिकायत में कहा था कि फ़रहान मलिक, रांची निवासी ने अपने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें साझा की हैं, वे बेहद भड़काने वाली एवं राष्ट्रीय सुरक्षा व भारत की संप्रभुता से जुड़ा है। इंस्टाग्राम पर ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ का नारा, भारतीय सेना का अपमान, और सबसे गंभीर उसने वह झंडा साझा किया है, जो ISIS, तालिबान, अल-कायदा जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों की पहचान है। यह न केवल खुला राष्ट्रद्रोह है, बल्कि एक आतंकवादी मानसिकता का स्पष्ट संकेत भी है। यह मामला केवल एक युवक का नहीं, बल्कि उस ज़हरीली विचारधारा को दर्शाता है जो कुछ मौलानाओं और मदरसों के माध्यम से युवाओं के मन में भरी जा रही है। समय है कि इस युवक को तुरंत गिरफ़्तार कर पूरी गहराई से जांच हो.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here