झारखण्ड : आज बिहार के नवादा में देश के जन-जन के नेता महानायक राहुल गांधी के द्वारा”वोट अधिकार यात्रा” कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी ने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस के लोकप्रिय नेता कन्हैया कुमार से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि इस अवसर पर बिहार में चल रही ‘वोट चोरी’ की साज़िशों के खिलाफ जनता के बढ़ते जबरदस्त जनसमर्थन पर लंबी व गंभीर चर्चा हुई। जनआंदोलन की यह लहर निश्चित ही लोकतंत्र की रक्षा में ऐतिहासिक पड़ाव साबित हो रही है।मंत्री इरफान अंसारी ने कहा ”हज़ारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोटी है बड़ी मुश्किल से होती है चमन में दीदावर पैदा।संघर्ष के बाद इंसान अधिक मजबूत, आत्मविश्वासी और सक्षम होकर निकलता है। जीवन की बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करने से व्यक्ति अपनी छिपी हुई शक्तियों को पहचानता है, आत्म-सम्मान विकसित करता है और सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरणा पाता है। यह अनुभव व्यक्ति को जीवन के प्रति गहरा दृष्टिकोण देता है, जिससे वह कठिन परिस्थितियों से निपटने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तैयार रहता है। वह हमारे राहुल गांधी जी @RahulGandhi है। उनके संघर्ष में हम सब उनके साथ हैं।अब वो आ गए।वो ही हम सबको रावण राज से मुक्ति दिलाएंगे.जय का राहुल गांधी, जय कांग्रेस”




