जामताड़ा के महिजाम मे नगर वासियों को भव्य मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स की सौगात दी.जो स्थानीय व्यवसायियों और उद्यमियों को बढ़ावा देने में मदद करेगा। स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी ने कहा ”विकास और कर्म के साथ कुछ समझोता नहीं कर सकता।मेरी मजबूत कड़ी जनता के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता है।जामताड़ा के महिजाम मे नगर वासियों के लिए भव्य मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स की सौगात देना एक महत्वपूर्ण कदम है जो स्थानीय व्यवसायियों और उद्यमियों को बढ़ावा देने में मदद करेगा।लोगों द्वारा दिल की गहराइयों से मुझे साधुवाद देना दर्शाता है कि मेरे हर प्रयासों को जनता द्वारा सराहा जाता रहा है और मे उनके विश्वास पर खरे उतर रहा हूँ।मेरा कड़ा एवं स्पष्ट संदेश है “विकास मेरी पहली प्राथमिकता है” विकास कार्यों के स्पष्ट दृष्टि और प्रतिबद्धता मेरी सोच है। काम करेंगे तोआरोप-प्रत्यारोप मुझे झेलनी ही पड़ेगी।”




