रांची, झारखंड:बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हम आने वाले दिनों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दर्ज किए गए इजाफे के विरोध में व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में समाज के विभिन्न तबके के लोग हिस्सा लेंगे।मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, “मैंने झारखंड को राहत देने और तुरंत एक्शन लेने के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को लिखा है…सब कुछ नॉर्मल था, तो अचानक क्या हो गया? अगर हमारी फॉरेन पॉलिसी ठीक नहीं है तो हमें बताएं। अगर आप हालात नहीं संभाल सकते, तो PM पर दबाव डालें। हमें अपनी बहनों से फोन आ रहे हैं कि गैस के दाम बढ़ गए हैं। मैं PM से रिक्वेस्ट करता हूं कि वे (US प्रेसिडेंट) ट्रंप से तुरंत बात करें…इस मुश्किल के लिए कौन ज़िम्मेदार है, जहां अवेलेबिलिटी कम होने के बावजूद दाम बढ़ रहे हैं?…”
बता दें कि झारखंड के खाद्य और आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर संबंधित अधिकारियों को आदेश देने का आग्रह किया है कि झारखंड की औद्योगिक संस्थाओं में कैंटीन और होटलों के लिए कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई बहाल की जाए।




