मरांडी:रांची पुलिस-ईडी मामले में हाईकोर्ट ने CBI को जांच सौंपी, अब सरकार जरुर सुप्रीम कोर्ट जाएगी, वकीलों पर गरीबों के पैसे खर्च करेगी

0
jharkhand highcourt

रांची पुलिस द्वारा ईडी ऑफिस में रेड मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने CBI को मामला दर्ज करने का आदेश दिया है, हाईकोर्ट ने रांची पुलिस को सभी सम्बन्धित दस्तावेज CBI को सौंपने का आदेश दिया है। झारखंड हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी संतोष कुमार की शिकायत पर ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर और इससे संबंधित पूरे मामले की जांच सीबीआई करेगी।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता मरांडी ने एक्स पर कहा,”रांची पुलिस द्वारा ईडी कार्यालय में छापेमारी करने तथा भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध चल रही जांच को प्रभावित करने के मामले में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई जांच के आदेश का स्वागत करता हूं।हालांकि झारखंड सरकार के अब तक के रिकॉर्ड को देखते हुए मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद इस मामले में जांच न हो, या फिर जांच को लटकाने के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी और गरीबों की गाढ़ी कमाई का करोड़ों रुपया महंगे नामी-गिरामी वकीलों पर खर्च करेगी।फिर भी उम्मीद है कि विलंब चाहे जितना हो देर सबेर सच्चाई सामने आएगी तथा दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होगी।”

क्या है पूरा मामला :

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मचारी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी संतोष कुमार की एक शिकायत से हुई थी। संतोष ने आरोप लगाया था कि 12 जनवरी को रांची स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने उसके साथ मारपीट, दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना की। इस शिकायत के आधार पर रांची पुलिस ने न केवल प्राथमिकी दर्ज की, बल्कि ईडी कार्यालय पहुंचकर छापेमारी जैसी कार्रवाई भी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here