मंत्री इरफ़ान अंसारी: भाजपा ने चुनाव में इतना टॉर्चर किया कि बांग्ला बोलना सीख गया

0
irfan ansari

रांची: मंत्री इरफ़ान अंसारी ने एक्स पर दावा किया है कि भाजपा ने चुनाव में उन्हें इतना टॉर्चर किया कि वे बांग्ला बोलना सीख गए.इरफ़ान अंसारी ने एक्स पर लिखा ”भाजपा ने झारखंड में बांग्ला बोलने वालों को ‘बांग्लादेशी’ कहकर झारखंडियों की अस्मिता का अपमान किया। जिन्हें बांग्ला नहीं आती थी, भाजपा की नफरत ने उन्हें बांग्ला सिखा दिया। और हां, मैं भी अब बांग्ला सीख गया। क्योंकि भाषा अपराध नहीं होती, भाषा हमारी पहचान है, हमारी संस्कृति है।अब बिहार में चुनाव है… वहां भी लाखों लोग बांग्ला बोलते हैं, देखना कहीं उन्हें ‘पाकिस्तानी’ न कह दे भाजपा वाले।झारखंड जीत चुका हूं, अब बंगाल के बाद बिहार की बारी है। भाजपा की नफरत की राजनीति अब नहीं चलेगी। मैं भाजपा की दाल गलने नहीं दूंगा।भाषा नहीं झुकेगी, झारखंड नहीं रुकेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here