कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में मिले मंत्री डॉ० इरफ़ान अंसारी

0
Irfan Ansari

आज दिल्ली में स्वास्थ एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री झारखण्ड सरकार डॉ० इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे से आत्मीय भेंट की। दोनों के बीच यह मुलाकात लगभग आधे घंटे तक चली जिसमें झारखण्ड में कांग्रेस पार्टी के संगठन सशक्तिकरण एवं संबंधित मंत्रालय की योजनाओं से झारखण्ड की जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के विषय में चर्चा हुई।

श्री खड़गे ने डॉ० इरफ़ान अंसारी की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि वो जामताड़ा से लगातार तीसरी बार विधायक बने क्योंकि उन्होंने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जनसेवा को आत्मसात कर सदैव जनता की सेवा की है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के संगठन को भी मजबूत करने का काम किया है। इरफ़ान अंसारी ने सिर्फ जामताड़ा ही नहीं बल्कि आम जनता की भलाई के लिए पूरे झारखण्ड में कार्य किया है। अब वो बतौर मंत्री पहले दिन से ही राज्य की जनता के हित के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य कर रहें हैं जिससे मुझे काफी प्रसन्नता हुई है। मेरा आशीर्वाद डॉ० इरफ़ान अंसारी के साथ है। पार्टी को ऐसे ही मजबूत और प्रतिज्ञाबद्ध कार्यकर्ता की जरूरत है।

डॉ० इरफ़ान अंसारी ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय खड़गे जी के प्रोत्साहन और आशीर्वाद से मैं अभिभूत हूं। पार्टी ने मुझपर जो विश्वास दिखाया है उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा।इस अवसर पर राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव सैयद नासिर हुसैन साहब, आईसीसी के सचिव प्रणव झा जी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी साहब, कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरूद्दीन, झारखंड के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंजूर अंसारी सहित नेता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here