बोकारो और हजारीबाग में नक्सलियों के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई,नक्सलियों के खिलाफ छापामारी

0
nia

झारखण्ड : बोकारो और हजारीबाग जिले में NIA की टीम ने नक्‍सल गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ छापामारी की । इस छापेमारी में NIA की कुल 8 टीमें शामिल रहीं। बोकारो जिले के गोमिया और हजारीबाग जिले के विष्‍णुगढ़ क्षेत्र में ये छापेमारी चल रही है। सूचना है कि इस छापेमारी में मोबाइल, कई दस्‍तावेज और हथियार बरामद हुए हैं। फरवरी 2024 में बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी इलाके में नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ की घटना से NIA की इस छापेमारी को जोड़ कर देखा जा रहा है।शनिवार को NIA की आठ टीम थाना क्षेत्रों की पुलिस के साथ चतरो चट्टी, रजडेरबा, लोधी, चेयाटांड और हरयिदमो गांव में पहुंची. इस दौरान कई डिजिटल उपकरण, डायरी सहित कई सामान जब्त किए गए,अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. नक्सलियों को पनाह और मदद देने वाले लोग भी NIA के रडार पर हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here