आज रांची में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत JSLPS द्वारा आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित क्षमता निर्माण कार्यशाला का मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने शुभारंभ किया। मंत्री दीपिका पाण्डेय ने कहा, यह केवल एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि झारखंड के ग्रामीण विकास को तकनीक के साथ जोड़कर एक नए युग में प्रवेश कराने का मजबूत संकल्प है।इस पहल के तहत 450 से अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है, साथ ही एक सक्षम मास्टर ट्रेनर्स का समूह तैयार किया जा रहा है, जो इस बदलाव को जमीनी स्तर तक पहुँचाएगा।राज्य से लेकर ब्लॉक स्तर तक AI आधारित प्रशिक्षण से कार्य प्रणाली में गति, पारदर्शिता और जवाबदेही को नई मजबूती मिलेगी। योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन, डेटा आधारित निर्णय और प्रभावी मॉनिटरिंग अब सिर्फ लक्ष्य नहीं, बल्कि वास्तविकता बनने जा रही है।सबसे महत्वपूर्ण इस पहल का सीधा लाभ हमारी दीदियों को मिलेगा। तकनीक से जुड़कर वे न केवल अपनी उत्पादकता बढ़ाएँगी, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में नए अवसर भी गढ़ेंगी।यह सिर्फ प्रशिक्षण नहीं, बल्कि सशक्त झारखंड की ओर एक निर्णायक कदम है।




