मंत्री आलमगीर आलम के OSD संजीव और जहांगीर की आज कोर्ट में पेशी,और 3 दिनों तक ED करेगी पूछताछ

0
ED

रांची: ED की टीम ने संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर आलम की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शनिवार (18MAY )को कोर्ट में पेश किया गया. PMLA की विशेष कोर्ट ने ED को आरोपी संजीव लाल और जहांगीर से पूछताछ के लिए 3 दिनों की रिमांड की मंजूरी दी.बता दें कि इससे पहले ईडी को आरोपी संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर आलम से पूछताछ के लिए 6 दिनों की रिमांड मिली थी. उसके बाद 5 दिनों की रिमांड मिली. आज रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद दोनों आरोपियों को PMLA की विशेष कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने आज फिर एड को दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए 3 दिनों की रिमांड की स्वीकृति दे दी है.ED ने पिछले कुछ दिन पहले संजीव लाल के सहायक जहांगीर के घर पर छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी को जहांगीर के घर से 35.23 करोड़ कैश बरामद किये थे. वहीं संजीव लाल के करीबी बिल्डर मुन्ना सिंह के यहां से तीन करोड़ बरामद हुए थे. जिसके बाद ईडी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था. एजेंसी इसी केस में मंत्री आलमगीर आलम को भी गिरफ्तार कर चुकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here