कल घाटशिला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

0
MODI CHUNAVI SABHA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (19 मई) को जमशेदपुर लोकसभा के घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. पीएम की सभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. एसपीजी ने पीएम की सुरक्षा की कमान अपने जिम्मे लिया है. इसको लेकर एसपीजी की टीम गुरुवार को ही घाटशिला पहुंच चुकी थी.और फिर शुक्रवार को गोल्फ मैदान में एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की दो बार लैंडिग कराकर स्थल की जांच की. फिर आज शनिवार को गोल्फ मैदान में प्री-रिहर्सल किया गया. जबकि कल रविवार की सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री के चॉपर की उक्त स्थल पर लैंडिंग होगी.एसपीजी के अलावा पीएम की सुरक्षा को लेकर सात आईपीएस भी लगाये गये हैं.35 डीएसपी और 2500 जवानों को भी सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here