Millions of employees of Coal India will get bonus of Rs 76,500 this year :
बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता की अध्यक्षता में बुधवार को रांची स्थित सीएमपीडीआइएल मुख्यालय में प्रबंधन व यूनियन के साथ साढ़े सात घंटे की बैठक हुई.बैठक में कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए.2.38 लाख कोयला कर्मचारियों को इस वर्ष 76,500 रुपये बोनस (परफार्मेंस लिंक रिवार्ड) मिलेगा वहीं बीसीसीएल में 38,485 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। कोल इंडिया जहां बोनस मद में 1,830 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी, वहीं बीसीसीएल 280 करोड़ रुपये का भुगतान बोनस के तौर पर करेगा।इसके लिए विभिन्न कोयला कंपनियों ने पहले से ही तैयारी कर ली है।इस बार बोनस में 5.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।बीसीसीएल समेत कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों के कर्मियों को एक अक्तूबर तक राशि का भुगतान हो जायेगा.समझौता होते ही कोयला कंपनियों ने तय राशि फीड कर भुगतान की प्रक्रिया गुरुवार से ही शुरू कर दी है। बता दें कि पिछले वर्ष की तुलना में कोल इंडिया ने अपने कर्मचारियों को 4000 रुपये बोनस की बढ़ोतरी की है पिछले वर्ष कोल इंडिया ने अपने कर्मचारियों को 72,500 रुपये बोनस दिया था।
Millions of employees of Coal India will get bonus of Rs 76,500 this year :



