हजारीबाग: ईद उल अजहा (बकरीद) के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हजारीबाग जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है।ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर आज नगर भवन, हजारीबाग में शांति समिति एवं विधि व्यवस्था की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता, फ्लैग मार्च, 24×7 स्वास्थ्य एवं अग्निशमन व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता तथा जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। जिलेवासियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई।




